{"_id":"60749bdc8ebc3ecabd5256bf","slug":"road-accident-barabanki-news-lko573932411","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खाई में पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खाई में पलटी, सात घायल
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। रामनगर-बाराबंकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह बहराइच की ओर जा रही बेकाबू कार डुबकी गांव के निकट खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार मेें सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने सभी को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बहराइच जिले के थाना क्षेत्र जरवल के ग्राम मीरगंज निवासी तनवीर अली परिवार के साथ लखनऊ से अपने घर बहराइच लौट रहे थे। सोमवार सुबह साढे़ सात बजे कार असंतुलित होकर डुबकी गांव के पास खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार तनवीर अली (50), मोहसिन (25), रानी (45), फैसल (16), रोजी (10), सुजात (14), नुजान (12) घायल हो गए।
सूचना पर थाना मसौली के प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण मोहसिन व रानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुर्सी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कुर्सी थाना क्षेत्र के पोखन्नी निवासी रफीक (18) रविवार देर रात अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था।
तभी रास्ते में कतुरी कला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है।