{"_id":"6058efe68ebc3ec39f5dc1e6","slug":"road-accident-barabanki-news-lko570909040","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वालुओं से भरा वाहन पलटा, चौदह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वालुओं से भरा वाहन पलटा, चौदह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में सोमवार की दोपहर श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें 14 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरपुरवा मजरे हाकामी निवासी शिवचरण पंजाब से एक वाहन खरीद कर एक सप्ताह पहले घर लाया था। सोमवार सुबह उसी वाहन से अपने परिवार तथा गांव के कुछ लोगों को दर्शन कराने के लिए कोटवाधाम गया था। दोपहर बाद जब वह वापस अपने घर जा रहा था। तभी भिटरिया से हैदरगढ़ मार्ग पर देवीगंज के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक व बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसका वाहन असंतुलित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने वाहन को सीधा करके उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय भेजा गया। घायलों में गुड्डू, जगमोहन, शिवचरण, मीरा, सुदीप, मनमोहन, अमरकेश, लखनी, सुमित्रा, जावित्री, जयराजा, दीपराजा, रक्षाराम और पिंकी शामिल हैं।