फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   RO Plant Siege Without Running License

बिना लाइसेंस चल रहा आरओ प्लांट सीज

Mon, 05 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस आरओ प्लांट लगाकर पानी की पैकेजिंग करते पकड़ा गया प्लांट सीज कर दिया गया है। इसके अलावा संचालक को नोटिस जारी कर पानी भरे पैकेटों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


 बिना लाइसेंस आरओ प्लांट लगाकर पानी की पैकेजिंग किए जाने की सूचना पर  जिलाधिकारी से अनुमति के बाद एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, आरके सिंह, उमेश मिश्रा और पवन वर्मा के साथ हाईवे के निकट नवनिर्मित बस स्टेशन के पास संचालित डीलक्स एक्वा आरओ प्लांट पर छापा मारा।
विज्ञापन


जांच टीम ने पाया कि आरओ प्लांट का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा है। प्लास्टिक के जिन पाउचों में पानी को पैक किया जा रहा था, उस पर लेवलिंग, पैकेजिंग, बैच नंबर और लाइसेंस नंबर कुछ भी नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की जांच के लिए प्लांट के अंदर कोई लैब भी नहीं पाई गई है। टीम ने पाया कि प्लांट का संचालन ही नियमों के विपरीत किया जा रहा था। प्लांट संचालक मवई निवासी कमरुद्दीन से जब प्लांट संचालन के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। जिस पर टीम ने प्लांट को सीज करते हुए संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।       


आरओ प्लांट लगाकर पानी की आपूर्ति तो की जा सकती है लेकिन उसकी पैकेजिंग नहीं की जा सकती है। यदि पैकेजिंग करनी है तो उसके लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना होता है। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान प्लांट का संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका है। जिस पर प्लांट को सीज करते हुए संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।       
मनोज कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed