{"_id":"611c07318ebc3e42d04cc98e","slug":"river-level-barabanki-news-lko5916981180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर थमा लेकिन कटान तेज होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर थमा लेकिन कटान तेज होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर थमने के साथ ही तराई में कटान और तेज हो गई जिससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गांव में नदी का पानी थमने के साथ कटान का खतरा मंडराने लगा है। लोग सुरक्षित स्थान की खोज कर अपना परिवार सुरक्षित लेकर नाव से जाने लगे है।
नदी के किनारे पर बसा हुआ गोबरहा और तेलवारी गांव के पास नदी ने मंगलवार सुबह से तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। लोगों की खेती योग्य जमीन भी नदी में समाने लगी है। जिसके डर से इसकी सूचना अधिकारियों को दी, मगर मौके पर कोई अधिकारी नही पहुंचा। गोबरहा गांव के रामू, रविनदन, नकछेद, राजकुमार आदि ने बताया की दो दिन से लगातार नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
जिसकी सूचना भी बाढ़ खंड को दी गई है। सिरौलीगौसपुर एसडीएम सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समय रहते कटान को रोक लिया जाएगा, इसके लिए प्रयास जारी है। हम नदी के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। (संवाद)