फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   river level

जलस्तर थमा लेकिन कटान तेज होने से बढ़ी परेशानी

Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
river level
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर थमने के साथ ही तराई में कटान और तेज हो गई जिससे यहां के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के गांव में नदी का पानी थमने के साथ कटान का खतरा मंडराने लगा है। लोग सुरक्षित स्थान की खोज कर अपना परिवार सुरक्षित लेकर नाव से जाने लगे है।
विज्ञापन

नदी के किनारे पर बसा हुआ गोबरहा और तेलवारी गांव के पास नदी ने मंगलवार सुबह से तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। लोगों की खेती योग्य जमीन भी नदी में समाने लगी है। जिसके डर से इसकी सूचना अधिकारियों को दी, मगर मौके पर कोई अधिकारी नही पहुंचा। गोबरहा गांव के रामू, रविनदन, नकछेद, राजकुमार आदि ने बताया की दो दिन से लगातार नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

जिसकी सूचना भी बाढ़ खंड को दी गई है। सिरौलीगौसपुर एसडीएम सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समय रहते कटान को रोक लिया जाएगा, इसके लिए प्रयास जारी है। हम नदी के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed