फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   River embedded in the school, also hit 17 home

नदी में समाया विद्यालय, 17 घर भी चपेट में

Sun, 26 Jul 2015 10:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है नदी का पानी एक घंटे प्रति सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे तराई में हड़कंप मच गया है। वहीं, कचनापुर के पास हो रही कटान से प्राथमिक विद्यालय रविवार को नदी में समा गया। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन घर भी कटान की चपेट में आ गए हैं। वहीं पांच परिवार गांव से पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन


कटान की जानकारी मिलने पर एसडीएम रामनगर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के निर्देेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी के बढ़ने के संकेत होने से प्रशासनिक अमला एक बार फिर सतर्क हो गए है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी का पानी खतरे के निशान 106.076 से 105.916 पर बह रहा है। नदी का पानी एक घंटे प्रति सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे तराई में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के रुख को देख तराई के लोग सहम गए हैं। वहीं, कचनापुर के पास कटान और तेज हो गई जिससे प्राथमिक विद्यालय नदी में  समा गया है। इसके अलावा यहां के मो. अकरम, इकबाल, मुजीद, समशुद्दीन, कयूम, अली अहमद, मोहर्रम अली, इलियास, हकीम, सलीम, कल्लू, गुलाम वारिस समेत 17 लोगों के घर नदी के पानी की चपेट में आ गए हैं। वहीं नदीम, मुनीर शफख्त, इशरत और कमालू परिवार समेत गांव छोड़कर ही चले गए हैं।

यहां के लोगों का कहना है कि नदीम आदि अपनी रिश्तेदारी बसारा गांव को चले गए हैं। जब भी नदी का पानी गांव के अंदर पहुंचता है तो ये लोग अपनी रिश्तेदारी में चले जाते हैं। अकरम, इकबाल आदि का कहना है कि नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है यदि यही हाल रहा तो हम लोगों को रात में ही गांव से पलायन करना पड़ेगा। इन लोगों का कहना है कि इस जानकारी पहले से ही तहसील प्रशासन को दे दी गई, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल सकी है। अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं।

नदी का पानी गांव तक पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसडीएम रामनगर जयप्रकाश रविवार को गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत की। एसडीएम को ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गापुर नौबस्ता के पास काफी जमीन पड़ी है जिस पर हम लोगों को बसाया जा सकता है जिस पर एसडीएम ने पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के  आदेेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।


घाघरा नदी का पानी एक घंटे प्रति सेमी की रफ्तार से बढ़ने की जानकारी मिली है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। सूरतगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव के पास नदी का पानी कटान कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम रामनगर को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। यदि पानी गांव तक पहुंच गया है तो जो लोग प्रभावित होंगे उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
- हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed