{"_id":"60ede86f8ebc3eed335fce6a","slug":"river-barabanki-news-lko5868105200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलवारी गांव के पास हो रही कटान से जल्द मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलवारी गांव के पास हो रही कटान से जल्द मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी के किनारे बसे गांव तेलवारी में हो रही कटान की खबरें लगातार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सिंह ने तेलवारी गांव पहुंच कर ज्यादा कटान होने वाले स्थान का निरीक्षण किया और काम में लगे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह के साथ तेलवारी गांव पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने कहा कि नदी में कटान को एकदम से नहीं रोका जा सकता है। उसे रोकने के लिए कई प्रकार की योजनाओं पर काम होता है। पहले परियोजना से नदी की सतह को मजबूत किया गया, उसके बाद पक्की ईंट से नदी की धार को मजबूत किया गया।
इसके बाद बांस की कैरेट डालने का कार्य ठीक साबित हो रहा है। जल्द ही तेलवारी गांव के पास हो रही कटान से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नदी में जैसे पानी कम ज्यादा होता है, वैसे कटान शुरू हो जाती है। जो कार्य भी किया जाता है वह नदी के तेज बहाव में बह जाता है। मौके पर सहायक अभियंता धनंजय तिवारी, राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)