{"_id":"642739036c74506b090313b7","slug":"reservation-has-changed-the-equation-women-will-contest-elections-barabanki-news-c-13-1-158841-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आरक्षण ने बदले समीकरण, महिलाएं लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आरक्षण ने बदले समीकरण, महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
Sat, 01 Apr 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद गहमागहमी तेज हो गई है। इसमें अध्यक्षों के साथ ही तमाम सभासद पदों पर बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। नगर पालिका नवाबगंज के सात सभासदों समेत 50 सभासदों को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। वहीं कई सभासद आरक्षण में फेरबदल के बाद अपनी पत्नियों व परिवार की अन्य महिलाओं को चुनावी रण में उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की परिक्रमा भी शुरू हो गई है। छह अप्रैल को अंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।
जिले में कुल 204 वार्ड हैं, जिनमें से 190 पर वर्ष 2017 में चुनाव हुआ था। वार्डों के लिए जारी हुए आरक्षण में नगर पालिका नवाबगंज में 29 में से 22 में आरक्षण बदला है। इसी तरह फतेहपुर में 19 में 11, टिकैतनगर में 10 में नौ, सिद्धौर में 11 में नौ, सतरिख में 11 में सात, रामनगर में 14 में सात, हैदरगढ़ में 12 में नौ, देवा में 12 में नौ, दरियाबाद में 13 में 10, बेलहरा में 15 में 13, सुबेहा में 14 में 11, जैदपुर में 17 में 11 व बंकी में 13 में 11 सीटों पर आरक्षण में फेरबदल हुआ।
नगर पालिका नवाबगंज के वार्ड बनवा पल्हरी सीट सेे अनुसूचित वर्ग के सभासद रामभिलास पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित होने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। वहीं बड़ेल से दुख्तरी बेगम, आनंद विहार से शालू मौर्य, लक्ष्मनपुरी से छाया पटेल, विकास भवन से रोहिताश्व दीक्षित, जलालपुर से सावित्री सिंह, पीरबटावन पूर्वी से मो. ताज आरक्षण में फेरबदल होने से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
बढि़यन टोला से मुजबुुद्दीन अंसारी, मकदूमपुर से रविशंकर, सत्यप्रेमी नगर से देवेंद्र प्रताप, पीरबटावन पश्चिमी से मो. तैय्यब, भीतरी पीरबटावन से मो. नईम अपने परिवार की किसी महिला पर दांव लगा सकते हैं। दरियाबाद में मिरदहान दक्षिणी से आमिर अफसर, बरवारी वार्ड से राजाराम मिश्रा चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। इनमें से कई आरक्षण के अनुसार अपने करीबियों को मैदान में उतार सकते हैं।
रामसनेहीघाट में पहली बार होगा चुनाव
नवगठित रामसनेहीघाट नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। यहां अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है, जबकि 14 वार्डों में से पांच अनारक्षित रखे गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक-एक सीट, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लिए दो-दो एवं महिला के लिए तीन सीटें आरक्षित की गई हैं।