{"_id":"6817c8bc54bca1581d0409b2","slug":"register-for-crop-demonstration-you-will-get-grant-barabanki-news-c-315-brb1001-138629-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फसल प्रदर्शन के लिए कराएं पंजीकरण, मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फसल प्रदर्शन के लिए कराएं पंजीकरण, मिलेगा अनुदान
Mon, 05 May 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खरीफ सीजन में उर्द, धान, संकर ज्वार व तिल आदि फसलों के प्रदर्शन कराए जाएंगे। किसान इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में 15 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। बीज के साथ ही फसल तैयार करने पर आने वाला खर्च भी कृषि विभाग देगा।
उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि निशुल्क बीज के साथ ही किसानों को डीबीटी के माध्यम से खाद व सिंचाई के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। आईसीडीपी चावल योजना के तहत धान की सीधी बोआई कराई जानी है। इसके लिए किसानों को खेत में पहले ढैंचा व सनई बोना होगा। इनके बीज की व्यवस्था किसानों को स्वयं करनी होगी।
प्रति हेक्टेयर धान का 25 किलो बीज निशुल्क दिया जाएगा। 2472 रुपये सुपर सीडर से बोआई के लिए दिए जाएंगे। इस तरह खाद व रसायन पर प्रति हेक्टेयर 8200 रुपये दिए जाएंगे। एक गांव में 10 हेक्टेयर का कलस्टर बनाया जाएगा। नैनो व जैविक उर्वरक का प्रयोग किया जाएगा। तिल का प्रदर्शन मात्र सिद्धौर में होगा।