{"_id":"612fce508ebc3eb503033ca3","slug":"recruitment-barabanki-news-lko5936532137","type":"story","status":"publish","title_hn":"707 पदों के लिए 12 हजार आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
707 पदों के लिए 12 हजार आवेदन आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में काफी लंबे समय के बाद हो रही आंगनबाड़ी और सहायिका के रिक्त 707 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में 12 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदकों को दो सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन के साथ लगाए गए प्रपत्रों को बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यालय में जमा करना था हालांकि इसकी अंतिम तिथि अभी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में अब ब्लॉक वार हार्डकॉपी जमा कराने की तैयारी हैं। अभी तक करीब ढाई हजार आवेदकों ने हार्डकॉपी जमा किया है।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग के तहत जिले में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर पद के सापेक्ष रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 304 और सहायिका के 403 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। कुल 707 रिक्त पदों के सापेक्ष 12 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
शासन के निर्देश पर आवेदन पत्र के साथ लगाए गए प्रपत्रों को दो सितंबर तक विभाग के कार्यालय में हार्डकॉपी के रुप में जमा करना था लेकिन 12 हजार आवेदनों के सापेक्ष करीब ढाई हजार लोगों ने भी हार्डकॉपी जमा की है। हालांकि विभागीय अधिकारी हार्डकॉपी जमा करने की तिथि बढ़ने की बात कहते हुए अलग-अलग तिथियों में ब्लॉकवार जमा कराने की तैयारी में हैं ताकि विभाग द्वारा जारी पोषण माह के तहत होने वाली गतिविधियों को अमली जामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
चार सप्ताह चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह
इस पूरे माह विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले सप्ताह स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौधरोपण अभियान चलेगा। दूसरे सप्ताह योग और आयुष कार्यक्रम होंगे। तीसरे सप्ताह में अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण और पोषण का प्रचार प्रसार होगा। जबकि अंतिम सप्ताह में सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा।
रिक्त पदों पर आवेदन के साथ जो प्रपत्र लगाए गए हैं। उनकी हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करनी है। दो सितंबर को इसकी अंतिम तिथि है मगर अभी बढ़ यह सकती है। जो अब ब्लॉकवार जमा कराए जाएंगे।
-प्रकाश कुमार, डीपीओ