फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Received a gift, new Vande Bharat sleeper train will stop

Barabanki News: मिली सौगात, नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का होगा ठहराव

Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Received a gift, new Vande Bharat sleeper train will stop
बाराबंकी। रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे प्रबंधन ने गोरखपुर से बाराबंकी-लखनऊ होते हुए आगरा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। देशभर में चलने वाली 10 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में से एक यह ट्रेन न केवल बाराबंकी होकर गुजरेगी वरन पहली बार किसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव भी जिले के स्टेशन पर होगा। इस ट्रेन के ठहराव से बाराबंकी के अलावा आसपास के जिलों जैसे बहराइच, गोंडा और सीतापुर के यात्रियों का भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बाराबंकी में नहीं था। इस कारण बाराबंकी के साथ ही आस-पास के जिलों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ तक जाना पड़ता था। लेकिन अब नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गोरखपुर से बाराबंकी, लखनऊ होते हुए आगरा तक चलेगी और बाराबंकी तथा मल्हौर स्टेशन पर इसका ठहराव भी होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल बृहस्पतिवार को इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मौजूदा वंदे भारत ट्रेनें शॉर्ट और मीडियम दूरी की यात्रा के लिए बनी हैं, लेकिन इसमें सोने की व्यवस्था नहीं होती। स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को रात की यात्रा आरामदायक बनने से उनका सफर भी सुहाना होगा। बाराबंकी से जुड़ने के बाद दिल्ली, आगरा और गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों को इसका सर्वाधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीपर ट्रेन में होंगे 16 कोच
रेलवे अधिकारी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें फर्स्ट क्लास एसी, टू टियर एसी और थ्री टियर एसी की व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में एक बार में 1128 यात्री यात्रा कर सकेंगे। प्रत्येक यात्री के लिए अलग से यूएसबी चार्जिंग प्वॉइंट और रीडिंग लाइट की सुविधा भी होगी। पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से लैस होगी।
एसी डिब्बों में हॉट शॉवर की सुविधा भी
दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेन में विशेष टॉयलेट की व्यवस्था होगी। अधिकारी का दावा है कि पहली बार फर्स्ट क्लास एसी डिब्बों में यात्रियों के लिए हॉट शॉवर की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। यह सुविधा अभी तक किसी भी भारतीय ट्रेन में उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों के लिए ट्रेन में भोजन की बेहतर व्यवस्था रहेगी।


गोरखपुर से बाराबंकी-लखनऊ होते हुए आगरा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम दौर में है। जल्दी मुख्यालय स्तर से इसके संचालन का शिड्यूल जारी किया जाएगा। जिले के रेल यात्रियों को इससे सुहाने व आरामदायक सफर की सौगात मिलेगी।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed