{"_id":"610d84b28ebc3ebb5065ac37","slug":"rain-fall-barabanki-news-lko5902227164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बारिश में शहर लबालब, बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बारिश में शहर लबालब, बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के दौरान शहर के सतरिख नाका चौराहे पर हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जगह-जगह जलभराव से शहर की स्थिति नारकीय हो गई। हालत यह थी कि नालियां ओवरफ्लो हो गईं। उनका गंदा पानी सड़क तक फैल गया।
जलभराव के कारण सड़क किनारे पटरियों का तो पता ही नहीं चल रहा था। कई मोहल्लों में लोगों को घुटने भर पानी से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ा। नियमित रूप से नाली और नालों की सफाई न होने से नगर पालिका प्रशासन की पोल खुल कर सामने आ गई।
शुक्रवार को दोपहर होते ही आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश हुई। इसके चलते शहर के नाका सतरिख से पैसार, दशहराबाग और हैदरगढ़ मार्ग पर पानी भर गया। जलभराव से सड़कें तालाबों में तब्दील दिखीं। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि कई दिनों से गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली। वहीं बारिश से पटरी दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें हुईं। शहर में हुई दो घंटे की तेज बारिश से एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खुल गई।
हर बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की बात तो होती है लेकिन धरातल पर सब हवाहवाई दिखता है। यही वजह रही कि शुक्रवार को अचानक हुई तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नियमित रूप से नाली-नालों की सफाई न कराया जाना इसकी प्रमुख वजह रही।
नाली-नालों की साफ-सफाई जल्द ही कराई जाएगी। ताकि बारिश के चलते जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद