फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   railway track

टूटी मिली रेल पटरी, लाल झंडी दिखाकर रोकी मालगाड़ी

Sat, 14 Sep 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
railway track
बाराबंकी। रेल कर्मियों की सक्रियता से शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। मालगाड़ी गुजरने से ठीक पहले सुबह रघई गांव के पास डाउन लाइन की पटरी टूटी मिली। यह देख कीमैन व गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रोक दिया। पटरी की अस्थायी मरम्मत करने के बाद मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद पहुंची टीम ने पटरी को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रघई गांव के पास रेल क्रासिंग गेट संख्या 179 बी के पास शनिवार की सुबह करीब 6:25 बजे डाउन लाइन की रेल पटरी टूटी मिली। यह पटरी 1071 किमी. के खम्भा संख्या 10 और 12 के बीच टूटी थी। पटरी में लगभग दो इंच का बड़ा गैप था। टूटी पटरी देखते ही कीमैन हरिकेश के होश उड़ गए। उसने आननफानन में गेट पर तैनात कर्मचारी बृजमोहन को जानकारी दी। उसी दौरान डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी के आने का संकेत मिला। दोनों रेल कर्मियों ने सूझबूझ के बाद कई मीटर आगे दौड़कर लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टूटी हुई पटरी पर क्लैंप बांधा। दोनों कर्मचारियों ने टूटी रेल पटरी की अस्थायी मरम्मत कर मालगाड़ी को कॉसन पर गुजारा। इसके चलते मालगाड़ी लगभग आधा घंटा ट्रैक पर खड़ी रही। रेल कर्मियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने टूटी पटरी की पूरी तरह मरम्मत की। रेलकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के रघई गांव के पास रेल पटरी में मामूली फैक्चर हुआ था। इससे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। पटरी की मरम्मत करवा दी गई है।
-अमर सिंह, मुख्य रेल पथ निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed