{"_id":"6222623fd96c654c5f20292b","slug":"railway-barabanki-news-lko6204044126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी-अयोध्या रेल खंड पर इसी माह पूरा होगा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी-अयोध्या रेल खंड पर इसी माह पूरा होगा विद्युतीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बाराबंकी से अयोध्या कैंट तक रेल मार्ग पर हो रहा विद्युतीकरण मार्च महीने में ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस रूट पर 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेनें फर्राटा भर सकेंगी। इसी के साथ केवल अयोध्या ही नहीं गोरखपुर तक इन ट्रेनों के संचालित होने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। क्योंकि बाकी जगहों पर काम पहले ही पूरा हो चुका है।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट तक 58 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर विद्युतीकरण पिछले साल ही शुरू हो गया था। इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य मार्च में ही पूरा हो जाएगा। लखनऊ से बाराबंकी व अयोध्या से गोरखपुर तक पहले से ही इलेक्ट्रानिक इंजन वाली ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो चुका है।
अब जब बाराबंकी से अयोध्या तक विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा तो लखनऊ से गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें संचालित होने लगेंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेनों की गति करीब 100 किमी प्रतिघंटा होने के कारण कम समय में ही दूूरी तय होने लगेगी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पियूष वर्मा का कहना है कि बाराबंकी से अयोध्या तक विद्युतीकरण का काम इसी महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तीन बड़ी ट्रेनों के संचालन से मिली राहत
कोरोना के कारण पिछले कई महीनों से बंद चल रही तीन बड़ी ट्रेनों का संचालन फिर से होने से लोगों को काफी राहत मिली है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर टिकट बिक्री अभी शुरू नहीं हुई मगर ऑनलाइन बुकिंग करने वालों ने सफर शुरू कर दिया है। इस समय आम्रपाली एक्सप्रेस का संचालन फिर शुरू हुआ है।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ओर जाने के लिए यह ट्रेन शाम 5 बजे रुक रही है। इसी प्रकार जनता एक्सप्रेस का अप टाइम सुबह 6 बजे व डाउन टाइम रात 11 बजे है। उत्सर्ग एक्सप्रेस के दर्शन भी महीनों बाद हुए हैं। स्टेशन पर अप टाइम सुबह करीब साढ़े 5 बजे है जबकि डाउन टाइम शाम 5 बजे बताया गया है। स्टेशन अधीक्षक पियूष वर्मा ने बताया कि तीन ट्रेनों के संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली है।