{"_id":"5d6ff7838ebc3e012d67e962","slug":"raid-on-ultrasound-centres-barabanki-news-lko47987073","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और एडीशनल सीएमओ ने तीन अल्ट्रासांउड पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और एडीशनल सीएमओ ने तीन अल्ट्रासांउड पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अनाधिकृत तरीके से हो रही जांच की शिकायत के बाद जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने छापा मारा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर और एडिशनल सीएमओ द्वारा संयुक्त रुप से की गई इस जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। अब इन पर बड़ी कार्रवाई होने के आसार दिख रहे हैं।
बुधवार को एसडीएम सदर अभय पांडेय और एसीएमओ डॉ.आरसी वर्मा की संयुक्त टीम ने शहर के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा मारा। दो सेंटर पर भारी अनियमितता पाई गई। सबसे पहले दिव्यांशी सेंटर पर जांच की। यहां पर भारी संख्या में महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बैठी मिली। पूछताछ में अधिकृत डॉक्टर छुट्टी पर होने की बात स्टाफ ने बताई। जांच अधिकारियों ने पाया कि आठ अल्ट्रासाउंड हो चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने गोपाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा हालांकि यहां कमियां मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद रोहन डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। यहां सब कुछ ठीक मिला। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा रहा। जांच में मिली कमियां को इंगित कर पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। इसके बाद भी इन पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।