{"_id":"5f2edc3b8ebc3e3d125c012d","slug":"raid-barabanki-news-lko5342821117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज किया गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज किया गया अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बदोसराय में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल पर शनिवार को एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक ने छापा मारा। छानबीन के बाद टीम ने अस्पताल को सील करा दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस अस्पताल की शिकायत डीएम से की गई थी।
बदोसराय में अवैध रूप से केसरी नंदन मेडिकल सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र का संचालन किया जा रहा था। इस केंद्र में प्रसव भी कराए जा रहे थे। इस संबंध में अरियामऊ के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उस व्यक्ति की पत्नी को कुछ दिन पहले एक आशा बहू ने अवैध मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद प्रसूता की हालत भी गंभीर हो गई। उसके बाद परिवारीजनों ने प्रसूता को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत पर शनिवार को एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने पुलिस बल के साथ मेडिकल सेंटर पर छापा मारा। मेडिकल सेंटर में प्रसव कराने के लिए आईं दो महिलाएं भर्ती थी। पुलिस व टीम को संचालक मौके पर नहीं मिला। एसडीएम ने निरीक्षण किया तो मेडिकल सेंटर में आठ बेड मिले। इस पर टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि चिकित्सालय को सील करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।