{"_id":"5de949e28ebc3e54b36afd41","slug":"raid-barabanki-news-lko4961227188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप की दुकानें सील
विज्ञापन
क्लीनिक पर जांच करते अधिकारी।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले में सक्रिय झोलाछाप के इलाज से लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई की याद आई। गुरुवार को सभी सीएचसी अधीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में झोलाछाप की जांच की। इस अभियान में झोलाछाप की दो दुकानें सील की गईं। कई अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस दौरान चिकित्सकों की टीम देख कई झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए।
त्रिवेदीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूूद खां ने अखैया चौराहे पर एक झोलाछाप की दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक सुनील के पास पंजीकरण नहीं था। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। इसके अलावा पोखरा, मुरादपुर और शिवनाम में क्लीनिक चलाने वालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक राजीव दीक्षित ने भैरमपुर चौराहे पर एक झोलाछाप की दुकान पर जांच की। दुकान संचालक पीके सिंह के पास कोई अभिलेख नहीं मिला। इस दुकान को क्लीनिक को सीज कर दिया गया। गर्री तथा सुढ़ियामऊ में बिना पंजीकरण के दुकान चलाने वालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
सिरौलीगौसपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने मरकामऊ के एक क्लीनिक पर छापा मारा। डॉक्टरों की टीम देख संचालक मौके से भाग गया। टीम ने कथित क्लीन से अभिलेखों को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा तीन क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर की जांच की। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अवधेश मौर्या ने बताया कि क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले कई लोगों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। सीएचसी अधीक्षक टिकैतनगर डॉ. हेमंत गुप्ता ने कूढा सुखीपुर और लीलावती चौराहे के तीन क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान कोई अभिलेख नहीं दिखा सके जिस पर तीनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन-
सभी सीएचसी अधीक्षकों को सीएमओ ने झोलाछाप के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षकों को 10 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
-डॉ. एएस गौतम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी, चिकित्सा एवं पंजीयन