{"_id":"64fcc22dd1e194b858055b74","slug":"queue-of-litigants-lawyers-boycotted-work-barabanki-news-c-315-1-brp1007-4168-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वादकारियों की लगी कतार, वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वादकारियों की लगी कतार, वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आम दिनों की अपेक्षा शनिवार को कचहरी परिसर का नजारा बदला हुआ नजर आया। एक ओर वकील कार्य बहिष्कार कर रहे थे तो दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को निपटाने आए वादकारियों की कतार देखने को मिली। इस दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे में सवा दो लाख मामले निस्तारित कर 22 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।
जिला जज रवींद्रनाथ दुबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट के सभी न्यायालयों की ओर से समग्र रूप से कुल 2,15,319 मामलों का निस्तारण कर 21,99,94,566 रुपये अर्थदंड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। वहीं जिला जज की ओर से तीन वादों का निस्तारण कराया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दुर्ग नरायन सिंह की ओर से 66 मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला जज नाजनीन बानो ने बताया कि जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल 50701 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 1353 एनपीए खातों का निस्तारण करते हुए 17,02,20,460 रुपये वसूल किए गए। यूनियन बैंक की ओर से सर्वाधिक 422 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में वादकारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण शिविर तथा विधि के छात्र छात्राओं की ओर से कियोस्क के माध्यम से हेल्पडेस्क का संचालन किया गया। इस मौके पर एसडीएम नवाबगंज कणेदीन शर्मा, एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं विरोध प्रदर्शन में महामंत्री शाहीन अख्तर, पूर्व महामंत्री रितेश कुमार मिश्र, दिलीप मिश्र, ज्ञानेश शुक्ला, संजीव बख्शी, अशोक द्विवदी, अमित रघुवंशी आदि वकील मौजूद रहे।