फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

दुकान पर कब्जेदारी के विवाद में वकीलों ने जाम किया हाईवे

Sat, 05 Mar 2022 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने एक दुकान पर कब्जेदारी को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हो गया। दुकान पर कब्जे का आरोप लगा रहे वकील लखनऊ-बाराबंकी हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सदर, शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाने के बाद आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर मिठाई दुकान के मालिक पर पड़ोस की दुकान पर कब्जा करने का आरोप लखपेड़ाबाग निवासी शारिक ने लगाया है। शुक्रवार को शारिक की ओर से कुछ अधिवक्ता भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सड़क जाम कर विरोध करने लगे। जिस पर दूसरे पक्ष से भी अधिवक्ता आ गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर सीओ सदर व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों को कोर्ट में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के साथ ही अग्रिम आदेश तक यथास्थित बनाए रखने के आदेश दिए गए। विवादित बताई जा रही दुकान में दो दिनों से धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा था। शहर कोतवाल सुरेश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यातायात बहाल हुआ। सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दुकान की कब्जेदारी को लेकर विवाद था। मामला न्यायालय में लंबित होने पर दोनों पक्षों को अपने दस्तावेज अदालत में पेश करने व अग्रिम आदेश तक कोई नया कार्य न करने की हिदायत दी गई है। इस मामले में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed