फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, एक घंटे लगा रहा जाम

Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest
कोटवासड़क (बाराबंकी)। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की भीड़ से हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मौके के हालत देख आधा दर्जन थानों की पुलिस बुलाई गई। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद परिवारीजन व ग्रामीण कार्रवाई के आश्वासन पर माने तो करीब एक घंटे बाद जाम खुला। इसके बाद पुलिस प्रशासन व हाईवे से गुजर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद भी वाहन घंटो रेंगते रहे।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवासड़क निवासी अंशु (19) सोमवार की सुबह कोटवासड़क ओवरव्रिज के नीचे से बाइक से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे आननफानन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजन शव लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच हादसे के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की जानकारी पर आक्रोशित परिवारीजन व ग्रामीणों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोटवासड़क के सनौली मोड़ के पास दोनों ओर बेंच लगाकर रोड जाम कर दिया। सैकड़ों की भीड़ से हाईवे करीब एक घंटे जाम रहा है।
दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पाकर एसडीएम विजय त्रिवेदी व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद हालात बेकाबू होने पर असंद्रा, दरियाबाद, टिकैतनगर, सफदरगंज व जैदपुर थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

काफी मान-मनौव्वल व वाहन चालक पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिवारीजन व ग्रामीण माने तब जाकर एक घंटे बाद जाम छूटा। उसके बाद घंटों वाहन रेंगते रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में परिवारीजनों ने पहले कोई तहरीर नहीं दी थी। अब तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed