{"_id":"612a8bdb8ebc3e79d7617d18","slug":"protest-barabanki-news-lko593190870","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तहसीलदार विश्वमित्र सिंह व उपनिबंधक निधि चतुर्वेदी के स्थानांतरण की मांग को लेकर बीती 27 जुलाई से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। शनिवार को 32 वें दिन अधिवक्ताओं ने कस्बा के मुख्य चौराहे से उप निबंधन कार्यालय तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तहसील परिसर में बार भवन पर सामूहिक धरना स्थल पर पहुंचे बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य व सहायक चेयरमैन अखिलेश अवस्थी ने अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की आवाज को राजस्व परिषद अध्यक्ष से लेकर उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र ने कहा दोनों भ्रष्ट अधिकारियों के स्थानांतरण होने तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश प्रसाद शर्मा , रज्जनलाल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष यशकरन तिवारी , राजेश तिवारी, सुधीर पाठक, कुंवर बहादुर यादव, महामंत्री हरिश्चंद्र सिंह, सुनील त्रिवेदी, संजय सिंह, रामप्रताप सिंह ने संबोधित किया। (संवाद)