फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

स्वास्थ्य कर्मियों के बहिष्कार से ठप रहे विभागीय कार्य

Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। एक साथ बड़े पैमाने पर किए गए स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से उपजा आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। कर्मियों ने कहा कि मनमाने तरीके से किए गए तबादलों को यदि निरस्त नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते विभागीय कार्य पूरी तरह से ठप रहे।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जीके मिश्रा ने सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा कि निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने जानबूझकर सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। जिले में 70 लिपिक कार्यरत हैं और उनमें से 35 लिपिकों का तबादला तीन और पांच सौ किमी दूर कर दिया गया है जो स्थानांतरण समायोजन नीति का खुला उल्लंघन हैं। कर्मचारी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री वीके पांडेय ने कहा कि निदेशक प्रशासन की संवेदनहीनता इसी बात से परिलक्षित होती है कि उन्होंने तबादले में किस तरह से मनमानी की है। निदेशक प्रशासन की यह कार्रवाई घोर निंदनीय है। कहा कि न्यायोचित यहीं होगा कि कर्मचारियों की तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। अन्यथा कर्मचारी आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार की वजह से विभागीय कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस मौके पर प्रहलाद श्रीवास्तव, अमित कुमार, अमित त्रिपाठी, अनिल सिंह, रवि वर्मा, नितेश श्रीवास्तव, विनय कुमार तिवारी, सुशील पांडेय, अजरा खान, कमाल फातिमा, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed