फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Private hospital sealed for death of newborn due to negligence

Barabanki News: लापरवाही से नवजात की मौत मामले में निजी अस्पताल सील

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Private hospital sealed for death of newborn due to negligence
टिकैतनगर। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने के मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय पटेल ने जांच करके अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन





अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अस्पताल संचालन से जुड़ी गंभीर खामियां नजर आईं हैं। अस्पताल संचालक को पंजीकरण प्रमाणपत्र, चिकित्सकों की योग्यता व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में दस्तावेज न देने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में प्रसव पीड़िता को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुढ़ा सुखीपुर गांव निवासी रामकुमार ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान चिकित्साकर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed