फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Private employee operating the account of Gram Panchayat.

Barabanki News: ग्राम पंचायत का खाता संचालित कर रहा निजी कर्मी, होगी एफआईआर

Mon, 08 Jan 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Private employee operating the account of Gram Panchayat.
बाराबंकी। ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों से लेकर भुगतान में निजी कर्मियों की दखलंदाजी जगजाहिर है। वहीं, ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारी इससे अंजान बने रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सिद्धौर की ग्राम पंचायत बसंतपुर का सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत का खाता वर्षों से निजी कर्मी संभाल रहा है। शासन ने इसकी जांच कराई तो खुलासा हुआ। अपर मुख्य सचिव ने निजी कर्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संबंधित एडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन


सिद्धौर की ग्राम पंचायत बसंतपुर में पंचायत सहायक के पद पर निधि वर्मा की तैनाती है। शासन का स्पष्ट आदेश है कि ग्राम पंचायतों का खाता प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और पंचायत सहायक ही संचालित करेगा। इसके बावजूद यहां निजी कर्मी सनी द्वारा न सिर्फ खाते का संचालन किया जा रहा है, बल्कि कार्ययोजना से लेकर भुगतान में भी हस्तक्षेप रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष जुलाई में शासन की ओर से इसकी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सनी पर ब्लॉक से लेकर जिले के कुछ अधिकारी मेहरबान हैं। इनकी शह पर वह खाता संचालित करता है। बाराबंकी के साथ आगरा, देवरिया, मुरादाबाद, हरदोई, मथुरा, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बरेली, प्रयागराज में भी इस प्रकार के मामले सामने आए हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि एडीओ पंचायत को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed