{"_id":"612938ed8ebc3e7a224b6374","slug":"presidential-train-barabanki-news-lko593044060","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसीडेंसियल ट्रेन को लेकर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसीडेंसियल ट्रेन को लेकर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन से अयोध्या यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था परखने एसपी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। एसपी ने सुबह पौने दस बजे गुजरी दून एक्सप्रेस को प्रेसीडेंसियल ट्रेन मान सुरक्षा व्यवस्था की नब्ज टटोली। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग, पुल से लेकर प्लेटफार्म तक खाकी मुस्तैद दिखी। वहीं रेलवे स्टेशन को लकदक करने को लेकर रंगरोगन का कार्य होता रहा।
लखनऊ से अयोध्या तक राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से सफर कर पहुंचेंगे। इसके लिए बाराबंकी से अयोध्या के बीच पड़ने वाले रेलमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रेसीडेंसियल ट्रेन गुुजरने के दौरान कोई समस्या न आए। इसको लेकर प्रत्येक दो सौ मीटर पर एक-एक पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है।
इसके साथ रास्ते में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन व क्रॉसिंग के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थाना प्रभारी व सीओ को सौंपी गई है। वहीं आरपीएफ व जीआरपी ने भी अपनी तैयारी की है। शुक्रवार को एसपी यमुना प्रसाद ने पौने दस बजे गुजरने वाली दून एक्सप्रेस को प्रेसीडेंसियल ट्रेन मान कराई गई सुरक्षा व्यवस्था का सच जाना। एसपी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां पर पुलिस कर्मियों ने यात्रियों की तलाशी ली तो आसपास की दुकानों की भी जांच की।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर यात्रियों के टहलने पर पाबंदी लगा रखी गई थी। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों की तरफ मुंह किए पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखे। इसी दौरान दून एक्सप्रेस गुजर गई। इस दरम्यान चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के फार्मूले के आधार पर रेलवे स्टेशन, क्रॉसिंग, पुल से लेकर प्लेटफार्म तक खाकी अलर्ट मोड में दिखी।
वहीं रेलवे स्टेशन को चमकाने को लेकर रंगरोगन का काम होता दिखा। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी सक्रिय दिखे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ल, सीओ सिटी सीमा यादव, नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक व आरपीएफ व जीआरपी के प्रभारी मौजूद दिखे।
डीआरएम व एडीजी पहले ही दे चुके सुरक्षा के टिप्स
राष्ट्रपति के स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या के सफर की सुरक्षा को लेकर जहां डीआरएम सुुुुरेश कुमार ने स्पेशल ट्रेन से रेल मार्ग का जायजा लेकर रेलवे के अधिकारियों को तो एडीजी एसएन साबत ने डीएम व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के टिप्स दे चुके हैं। इस दौरान अयोध्या मंडल के आईजी डा. संजीव गुप्ता भी मौजूद थे। इन उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद की गई तैयारियां शुक्रवार को परखी गईं।