फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Presidential Express passed with pride

शान से गुजरी प्रेसीडेंशियल एक्सप्रेस

Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Presidential Express passed with pride
बाराबंकी। लखनऊ से चलकर अयोध्या जाने वाली प्रेसीडेंशियल एक्सप्रेस की यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को सकुशल संपन्न करवाई गई। सुबह 10.11 बजे शहर के रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन निकली जबकि शाम 5.19 बजे लखनऊ की तरफ इसकी वापसी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर डीएम व एसपी से लेकर समस्त प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। इस ट्रेन के निकलने के चलते तेरह एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति की ट्रेन निकलने को लेकर रविवार सुबह से ही लखनऊ बॉर्डर से लेकर अयोध्या बॉर्डर तक रेलवे लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जगह-जगह बैरियर लगाकर रास्ते में पड़ने वाले मल्हौर, सफेदाबाद, बाराबंकी, रसौली, सफदरगंज, सैदखानपुर व दरियाबाद आदि स्टेशनों पर पुलिस का इतना सख्त पहरा लगाया गया था कि स्टेशन परिसर में परिंदा भी पर न मार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे जहां पर क्रॉसिंग व गांव थे, उसके पास दोनों तरफ पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात दिखे। सभी रेलवे ओवरब्रिज के पास भी पुलिस मुस्तैद रही। सुबह से लेकर शाम तक, जब तक राष्ट्रपति की ट्रेन अयोध्या से लखनऊ के लिए वापस नहीं लौट गई, तब तक पुलिस की मुस्तैदी लगातार बनी रही। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी व एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही।
रेलवे स्टेशन पर जब राष्ट्रपति की ट्रेन पहुंची तो एसपी यमुना प्रसाद ने सलामी दी। इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, एसएस विनय कुमार शुक्ला, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सिटी सीमा यादव समेत तमाम विभागों के अधिकारी व पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
इसके साथ ही स्टेशन परिसर के आसपास डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता और क्रेन भी लगाए गए थे जिससे यदि कोई समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण किया जा सके। जब राष्ट्रपति की ट्रेन वापस लौट गई तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रपति की ट्रेन जब बाराबंकी से निकली तो सफेदाबाद स्थित हाईवे ओवरब्रिज, देवा मार्ग ओवरब्रिज, बहराइच मार्ग ओवरब्रिज समेत रास्ते में जितने भी रेलवे ओवरब्रिज पड़ते हैं, उनके आसपास वाहनों को रोक दिया गया।
ट्रेन के गुजरने के बाद ही हाईवे ओवरब्रिज पर वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई। ओवरब्रिज के नीचे से लेकर ऊपर तक, हर जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे व इधर आने-जाने वाले लोगों को वापस करते रहे। राष्ट्रपति की सुुरक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके पूरे इंतजाम रहे।
राष्ट्रपति की ट्रेन निकलने के चलते शहर में रेलवे स्टेशन के आसपास करीब पांच सौ मीटर तक दुकानों को सुबह से ही बंद करवा दिया गया था। वहीं ट्रेन निकलने के करीब आधा घंटे पहले से आवागमन भी पूरी तरह से रोक दिया गया। इससे बंकी, मालगोदाम मार्ग व मुख्य शहर की ओर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन निकलने के चलते तेरह ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। जब प्रेसीडेंशियल एक्सप्रेस अयोध्या के लिए निकली, उस समय करीब दो घंटे व वापसी के समय करीब तीन घंटे तक रेलवे लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सका। इसके चलते गंगा-सतलज एक्सप्रेस, गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी, बरौनी-ग्वालियर मेल, सियालदह एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस समेत तेरह ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अयोध्या जा रही राष्ट्रपति की ट्रेन देखने के लिए जिले के लोग भी काफी आतुर दिखे। कड़ी सुरक्षा के चलते स्टेशन व रेलमार्ग के आसपास न पहुंचने के चलते तमाम लोगों ने अपने घरों की छत व सड़क पर खड़े होकर ट्रेन निकलने का इंतजार किया। पुलिस ने किसी को रेलवे लाइन के आसपास नहीं जाने दिया लेकिन इसके बाद भी लोग ट्रेन देखने के साथ मोबाइल में उसकी फोटो लेने के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed