{"_id":"68aa1fc21aff3eafb908b981","slug":"preparations-for-ganeshotsav-have-begun-barabanki-news-c-315-1-brp1005-146246-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां हुईं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां हुईं शुरू
Sun, 24 Aug 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गणपति बप्पा फिर घर-घर विराजेंगे। लोग उनके आगमन की तैयारियों को शानदार बनाने मेंं जुटे हैं। गणपति की आराधना के महाउत्सव को लेकर पूजा समितियों के साथ ही घरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मूर्तिकार भी महोत्सव में सजनेे वाली प्रतिमाओं को सजा संवार कर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बाजार में भी खरीदारों के जुटने से पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों पर सजी नन्हे गणेश की मूर्तियां भक्तों को खास तौर पर लुभा रही हैं। खैरातीपुर में मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकार अंगद ने बताया कि वह अब तक 115 मूर्तियां बना चुके हैं। पर्व की तारीख करीब आने के साथ ही इन प्रतिमाओं पर रंगरोगन कर सजाने संवारने के काम को अंजाम दिया जा रहा है। प्रतिमाओं की साज सज्जा के लिए कोलकाता से विशेषतौर पर सामान व आभूषण मंगवाए गए हैं। बताया कि अब तक पूजा समितियों के साथ ही घरों में स्थापित किए जाने के लिए 56 गणेश प्रतिमाओं का आर्डर मिल चुका है।
कोलकाता से आए मूर्तिकार बादल ने बताया कि इस बार पर्यावरण के अनुकूल गणपति की इको फ्रेंडली मूर्तियों की बाजार में ज्यादा डिमांड है। यह मूर्तिया तालाब की मिट्टी से तैयार की जा रही हैं, ताकि विसर्जन के दौरान इनकी मिट्टी पानी में घुलने पर भी कोई प्रदूषण न फैलाए। बताया कि अलग-अलग साइज में अब तक गणपति की 25-30 मूर्तियां बनकर तैयार हो चुकी हैं। यह प्रतिमाएं दो हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की हैं। इन मूर्तियों को आकर्षक बनाने के लिए रंगरोगन के बाद परिधान, मुकुट आदि की साज सज्जा का काम चल रहा है।