{"_id":"68c0876dcec16cb791050300","slug":"power-supply-was-cut-off-throughout-the-day-due-to-line-fault-causing-problems-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147348-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लाइन फॉल्ट से दिन भर गुल रही बिजली, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लाइन फॉल्ट से दिन भर गुल रही बिजली, हुई परेशानी
Wed, 10 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
घुघंटेर/जैदपुर। जैदपुर क्षेत्र में सप्लाई लाइन में आई फाल्ट के कारण मंगलवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कस्बा सहित आसपास के कई गांव क्षेत्र की दो लाख की आबादी को परेशानी उठाना पड़ी। पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही और समय पर फॉल्ट को दुरुस्त न कर पाने से उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों के साथ पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ा। वहीं, निंदूरा क्षेत्र के घुघंटेर कंपोजिट विद्यालय नगरा में बीते 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से विद्यालय में पठन पाठन को लेकर काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
जैदपुर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से बलछत रसूलपुर, अब्दुल्लापुर, अजपुरा, मैथरी,उसमानपुर समेत करीब तीन सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। नियमित कटौती के बाद बिजली न आने पर लोगों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल न हो पाने के कारण घरों में मौजूद इन्वर्टर और बैटरियों की चार्जिंग समाप्त हो जाने के साथ ही करीब दो लाख की आबादी को पेयजल की परेशानी से भी जूझना पड़ा। जेई मिर्जा परवेज ने बताया कि कोला के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार कई जगह से टूट गया था, जिसे ठीक करने में समय लगा। बताया कि लाइन फॉल्ट दुरुस्त कर अधिकांश इलाके में शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
घुघंटेर के कंपोजिट विद्यालय नगरा में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते 20 दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार शिकायतें पावर कार्पोरेशन से की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्र-छात्राएं कच्चे कमरे में बिना पंखे और लाइट के पढ़ाई करने को विवश हैं।