फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

सात घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। मुख्य लाइन का तार टूटने से फतेहपुर क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे सुबह पानी की सप्लाई बाधित रही। सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के दूसरे कामकाज प्रभावित हुए। वहीं दरियाबाद में केबल जलने से बिजली आपूर्ति बंद रही जिससे पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। सुबह-सुबह बिजली गुल होने के बाद लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र में सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रहने से लोग हैंडपंप से पानी लेने के लिए भटकते रहे। सुबह पानी के बिना लोग बेचैन हो गए। पानी भरने को लेकर लोगों में कहासुनी भी हुई। बच्चों को बिना स्नान किए ही स्कूल जाना पड़ा। कस्बे के मोहल्ला पचघरा, ब्राह्मणी टोला, काजीपुर, नालापर उत्तरी, फैयजपुरा समेत अन्य वार्डों की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। लगातार सात घंटे बिजली कटौती से कई इलाकों में लोगों के इनवर्टर तक जवाब दे गए। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए।
विज्ञापन

वहीं दरियाबाद विकासखंड के मंझेला ग्राम पंचायत के बढ़ईपुरवा गांव में रविवार की देर शाम सप्लाई केबल जल गई। इससे करीब पांच सौ आबादी को न सिर्फ अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी बल्कि सोमवार शाम तक बिना बिजली के रहना पड़ा। सुबह पानी के लिए हैंडपंप पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस बाबत अवर अभियंता अमन सिंह का कहना है कि केबल बदलकर देर रात तक आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 गांवों की 12 घंटे तक रहा बिजली संकट
हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 12 घंटे की कटौती की जा है। क्षेत्र के भिलवल, पलिया, देवीगंज, कोठी समेत करीब 60 गांवों में सुबह छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार को दिन में तीन-तीन घंटे की रोस्टिंग में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
वहीं बबुआपुर, त्रिवेदीगंज, ठाकुरपुर, पोखरा, मर्दापुर, रायपुर, बरावां, किर्षिया, ओहरामऊ, इस्माइलपुर, खानपुर, संड़वा, गढ़ी, जलालपुर, पूरब बेलावं, पश्चिम बेलावं सहित सौ गांवों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे एक लाख से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही अधिक से अधिक बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।
सआदतगंज कस्बे में फुंका ट्रांसफार्मर फुंका
सआदतगंज कस्बे के टेम्पो स्टैंड के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार शाम करीब सात बजे फुंक गया। इससे कस्बे के आधे से ज्यादा हिस्से की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इससे आधे कस्बे की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित है। जेई लालजी सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिली है, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संवाद

क्षतिग्रस्त चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर से खतरा
फतेहपुर कस्बे के ब्लॉक चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर बीते तीन मार्च को तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से ट्रांसफार्मर व चबूतरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पावर कॉर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर तो दुरुस्त करा दिया था लेकिन चबूतरे का निर्माण नहीं कराया गया। तीन माह बीत जाने के बाद भी कॉर्पोरेशन ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। इससे कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। एसडीओ सर्वेश कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त चबूतरे का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed