{"_id":"614f75b68ebc3e02606de232","slug":"power-cut-barabanki-news-lko5972631119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चार मोहल्लों की आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चार मोहल्लों की आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली गुल होने से जहां लोगों की रात की नींद हराम हो रही है वहीं दिन का चैन भी गायब हो रहा है। शहर मेें करीब आठ घंटे बिजली गुल रही जिससे चार मोहल्लों की करीब 35 हजार आबादी प्रभावित रही।
शहर क्षेत्र का शेड्यूल व्यवस्थित करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। कई दिनों से हो रही बारिश ने आपूर्ति व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। बिजली कर्मचारी जैसे तैसे लाइन सुधारते हैं। कुछ ही समय बाद फिर से उसमें फॉल्ट आ जाता है। शनिवार रात करीब तीन बजे शहर में सिविल लाइन, नेहरू नगर, कंपनी बाग और घोसियाना की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शिकायत के बाद जैसे तैसे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफार्मर के पास जंफर उड़ गया। पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने करीब साढ़े 11 बजे फाल्ट दुरुस्त किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 35 हजार आबादी को सुबह पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यही नहीं प्रीति विहार कॉलोनी, सरस्वती विहार कॉलोनी, दशहराबाग, कटरा, लखपेड़ाबाग, अभयनगर, श्रीनगर, दुर्गापुरी आदि मोहल्ले की बिजली दिन मेें दो बार गुल हुई। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू का दी गई है।
एक सप्ताह से फुंका पड़ा है ट्रांसफॉर्मर
बिजली आपूर्ति का संकट से सिर्फ शहर में ही नहीं है बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग इससे जूझ रहे हैं। सूरतगंज क्षेत्र के बायलमऊ में करीब एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत के बाद भी इसे नहीं बदला जा सका। जिससे गांव की करीब 300 की आबादी रात अंधेरे में गुजार रही है।
गांव में बिजली के लिए मुख्य मार्ग पर रखा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। गांव के निवासी अनिल, विनय, गोबिन्द, घनश्याम, शुखराज, संतोष आदि ने बिजली अधिकारियों और 1912 पर शिकायत की। लेकिन अभी तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा। (संवाद)