{"_id":"614a2f168ebc3ed52e44436e","slug":"power-cut-barabanki-news-lko596634313","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज। बारिश में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था पांच दिन बाद भी पटरी पर नहीं आई है। टूटे बिजली के खंभे बदलकर लाइन दुरुस्त नहीं किए जाने से पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
बीते सप्ताह मूसलाधार बारिश के चलते बाधित हुई बिजली कई गांवों में सही नहीं हुई है। गांवों में टूटे बिजली के खंभे नहीं बदले जाने से मंगलवार तक बिजली नहीं आई। विद्युत उपकेंद्र भिलवल से जुड़े दौलतपुर, कोलवा, शेखवामऊ को गई विद्युत लाइन के चार खंभे टूटे होने से लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है।
गांव के रविंद्र, संजय, रामफेर, सरवन, राकेश, दयाशंकर, देवनारायण ने बताया कि शिकायत के बाद भी खंभे बदलकर लाइन सही नहीं की गई है। मकनपुर, मोधूपुरवा चौराहे पर दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घर अंधेरा है। हैदरगढ़ ग्रामीण सब स्टेशन से जुड़ी ग्राम पंचायत सतरही के गढ़ी, पूरे लट्ठन में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने पर प्रधान राजन सिंह ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुधार कराने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चौराहे पर जाने वाली आपूर्ति लाइन भूमिगत है। पानी भरा होने से लाइन सही नहीं की जा सकी है। अन्य जगहों पर टूटे खंभे ठीक कराए जा रहे हैं। (संवाद)