फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन हजार आबादी परेशान

Sun, 18 Jul 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
power cut
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के पटेल चौराहे के निकट रखा ट्रंसफार्मर शुक्रवार रात अचानक फुंक गया। जिससे करीब तीन हजार की आबादी को रात बिन बिजली काटनी पड़ी। दूसरे दिन शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बाद भी ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। पटेल चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से अधिक कनेक्शन हैं जिससे ट्रांसफार्मर आए दिन ओवरलोड हो जाता है। शुक्रवार शाम से ही ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इलाकाई लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और रात में ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ धू-धू कर जल उठा। जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब तीन हजार आबादी को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह भी पावर कार्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात बंद हुई बिजली आपूर्ति शनिवार शाम चार बजे तक शुरू नहीं हो सकी थी। बिजली गुल होने से सुबह से ही लोग पानी के लिए तरस उठे। पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जेई सद्दाम हुसैन का कहना है कि ट्रांसफार्मर रिपेयर कराने के साथ तेल डाल दिया गया है। टेस्टिंग के बाद जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कराई दी जाएगी।
बकाया पर कटे 264 बिजली कनेक्शन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने शनिवार को शहर में बकाया वसूली को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया न जमा करने पर कोठीडीह, गायत्री नगर आवास विकास, आनंद विहार, हनुमंत नगर, लखपेड़ाबाग में 96 और पल्हरी, दशहराबाग, अशद नगर, पटेल नगर, कार्तिक विहार, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सुभाष नगर, मुंशीगंज में 157 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

उत्तरटोला बंकी में ऐसे 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल नहीं जमा किया। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि बकाया न जमा करने पर 264 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed