फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

चार घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली

Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। बारिश के साथ तेज हवा चलने से जिले के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। पोल व तार टूटने के साथ उपकेंद्र में फाल्ट आने के चलते आधे शहर की आपूर्ति गुरुवार रात करीब चार घंटे बाधित रही। शुक्रवार सुबह ओबरी जंगल मेें तार पर पेड़ की डाल गिरने से ढाई घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के ओबरी सब स्टेशन में गुरुवार रात करीब नौ बजे फाल्ट आ गया। इसके चलते कंपनीबाग, तहसील कॉलोनी, नेहरूनगर, आवास विकास कॉलोनी, घोसियाना, अभयनगर, दुर्गापुरी समेत आधे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र क र्मियों को फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में रात के एक बज गए। चार घंटे बिजली गुल रहने से करीब एक लाख आबादी को परेशान हुई। शुक्रवार सुबह शहर के जेपीनगर में परेठिया के पास शीशम का पेड़ गिरने से दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उजद्दीपुर, चिरहटा, बिछलंगा आदि इलाकों की 12 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उधर जैदपुर कस्बा के मोहल्ला मुखिन में चार घंटे बिजली गुल रही। हैदरगढ़ क्षेत्र में सराय पांडे से हैदरगढ़ लाइन टूटने से बहुता, लाही, त्रिवेदीगंज, मंझार, चौबीसी, सोनिकपुर, नैपुरा, बीजापुर समेत 350 गांव की बिजली गुल हो गई। छह घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे करीब सवा दो लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे में तीन घंटे व बेलहरा में चार घंटे बिजली गुल रही। रामनगर में बिछलखा, सीहामऊ, कंधईपुर, सीहामऊ समेत 12 गावों की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे बंद रही। इससे पांच हजार आबादी प्रभावित रही। रामसनेहीघाट में चौरी गांव के पास पेड़ गिरने से करीब दो सौ गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद फाल्ट दुरुस्त हो सका। शाम तक करीब 60 गावों की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। सिरौलीगौसपुर में पोल गिरने से दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे करीब सवा लाख आबादी प्रभावित रही। गुरुवार रात हुई बारिश के चलते सीएचसी व फायर स्टेशन की बिजली 18 घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सकी। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि फाल्ट आने के कारण लाइन ब्रेक डाउन हो गई है शीघ्र ही चालू की जाएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed