{"_id":"68b9eb5814751fcbe303596e","slug":"potholes-on-budhwal-railway-bridge-make-movement-difficult-barabanki-news-c-315-slko1012-147009-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुढ़वल रेलवे पुल पर गड्ढों से आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुढ़वल रेलवे पुल पर गड्ढों से आवागमन दुश्वार
Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। स्थानीय कस्बे से फतेहपुर मार्ग पर स्थित बुढ़वल रेलवे पुल पर गड्ढों की भरमार के कारण आवागमन दुश्वार हो गया है। 50 मीटर लंबे पुल पर छोटे-बड़े मिलाकर 15 से अधिक गड्ढे हैं। इन गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से आए दिन वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी इसके मरम्मत कार्य को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
इस पुल से हर दिन करीब दो हजार छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। रामनगर-फतेहपुर मार्ग को लखनऊ-बहराइच हाईवे से जोड़ने वाला गोंडा रेलवे ट्रैक पर बना यह पुल 60 साल पुराना है। ओवरलोड वाहनों के गुजरने से पुल में कंपन होने से इसके ढहने का भी अंदेशा बना रहता है। एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल का कहना है कि पुल की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। (संवाद)
-एडिट-प्रेम अवस्थी