फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   potato

खुले बाजार में दोगुने दामों पर बेचा जा रहा आलू

Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
potato
बाराबंकी। कोल्ड स्टोरों में अभी भी करीब 15 प्रतिशत से ज्यादा आलू मौजूद है लेकिन इसे व्यापारी आठ सौ रुपये क्विंटल में भी लेने को तैयार नहीं है। जबकि यही आलू खुले बाजार में 20 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। जिससे किसान खासा परेशान है। उसे न तो आलू के वाजिब दाम मिल रहे हैं और न ही लागत निकल पा रही है। इससे किसान कोल्ड स्टोरों से आलू निकालने से कतराने लगा है। लेकिन आलू की लगातार बढ़ रही कीमतों पर नियंत्रण लगा पाने में जिम्मेदार पूरी तरह से नाकाम है। जिससे इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 34 कोल्ड स्टोर संचालित हैं। इनकी भंडारण क्षमता 3 लाख 50 हजार मीट्रिक टन के आसपास है। देखा जाए तो आलू की बोआई का सीजन चल रहा है। इसके बाद भी आलू के दाम बढ़ नहीं पा रहे हैं। कोल्ड स्टोर से आलू आठ सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है। कोल्ड स्टोरों में अभी भी 15 प्रतिशत आलू भरा हुआ जिसे न तो किसान निकाल रहा और न ही व्यापारी लेने को तैयार हैं। व्यापारी गैर प्रांतों में मांग न होने की वजह से आलू को लेने से हाथ खड़े करने लगे हैं।
विज्ञापन

लेकिन खुले बाजार में आलू के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खुले बाजार में यही आलू 20 रुपये से 25 रुपये किलो में बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि खुलेे बाजार में भले ही आलू महंगे दामों पर बिक रहा हो लेकिन स्टोर में रखे आलू को लेने को कोई तैयार नहीं। जिससे न तो आलू के वाजिब दाम ही मिल रहे हैं और न ही लागत निकल पा रही है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है और जिम्मेदार इसको लेकर पूरी तरह से मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में 30 रुपये किलो बिक रहा नया आलू
हिमाचल प्रदेश के ऊना और पंजाब के होशियारपुर का नया आलू भी बाजार में आ गया है जो 30 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। ऐसे में पुराने आलू के भाव नीचे आ जाने चाहिए। आलू व्यापारी राजकमल निगम बताते हैं कि देवा स्थित कोल्ड स्टोरों में बुधवार को आलू की कीमत 800 रुपये क्विंटल रही। वहीं व्यापारी हारुन बाबा बताते हैं कि पुराने आलू की मांग अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कुछ समय पहले इसकी मांग बढ़ी थी लेकिन अब मांग न होने की वजह से भाव लगातार गिर रहे हैं। ऐसे में खुले बाजार में भी इसके दाम कम हो जाने चाहिए।

जिले में 34 कोल्ड स्टोर हैं। इनकी भंडारण क्षमता 3 लाख 50 हजार एमटी है। कोल्ड स्टोरों में जो आलू रखा हुआ है उसे खाली करने की समय सीमा 30 नवंबर निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में सभी कोल्ड स्टोर मालिकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-महेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed