फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Posters of bank robbers paste in neighborhoods adjacent to Lucknow

लखनऊ से सटे इलाकों में बैंक लुटेरों के पोस्टर चस्पा

Tue, 24 Nov 2015 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट इलाके में एसबीआई में गार्ड की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के पोस्टर जिले के लखनऊ से सटे इलाकों में चस्पा किए गए हैं। पुलिस ने सतरिख थाना क्षेत्र के कई गांवों में इन बदमाशों के फोटोयुक्त पोस्टर लगवाए हैं। वहीं जिले में हुई कैश वैन लूट मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इस मामले में लखनऊ व बाराबंकी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



बीते 18 नवंबर को जिले में एक पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारकर कैश वैन में लूट का प्रयास व इसके बाद लखनऊ जिले के चिनहट इलाके में एसबीआई में गार्ड की हत्या कर लूट की वारदात अंजाम दी गई थी। इन दोनों वारदातों को पुलिस द्वारा एक ही गिरोह के अंजाम देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




इसी को लेकर इन मामलों में बदमाशों तक पहुंचने के लिए लखनऊ व बाराबंकी पुलिस की टीमों ने संयुक्त अभियान भी शुरू किया है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी मामले में आरोपी तक पहुंच नहीं सकी है। कैश वैन लूट की वारदात के एक सप्ताह बीतने को है लेकिन अभी तक किसी भी मुख्य आरोपी के बारे में पुलिस के हत्थे कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed