{"_id":"6201761111e13f4095204b4a","slug":"political-barabanki-news-lko616845768","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति हैं बसपा, सपा, कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति हैं बसपा, सपा, कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा उम्मीदवार डॉ. रामकुमारी मौर्या के पास चल संपत्ति के रूप में 13 लाख और पति के पास 37 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ और पति अरविंद मौर्या के पास 47 लाख रुपये की है। भाजपा प्रत्याशी ने सोमवार को यह जानकारी अपने नामांकन पत्र दाखिले के दौरान आरओ के समक्ष शपथ पत्र के माध्यम से दी है।
कुर्सी से बसपा उम्मीदवार मीता गौतम के पास चल संपत्ति के रूप में करीब 50 लाख तो अचल संपत्ति लगभग दो करोड़ 25 लाख रुपये की है। 2017 में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिले के दौरान जो जानकारी बताई थी उसमें इनकी चल अचल संपत्ति दो करोड़ 32 लाख से अधिक थी। इसी तरह दरियाबाद सीट से सपा उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे अरविंद सिंह गोप ने अपनी चल संपत्ति 27 लाख 49 हजार रुपये दिखाई गई है। जबकि पत्नी के पास 15 लाख की संपत्ति बताई गई है।
अचल संपत्ति के रूप में दोनों के पास करीब एक करोड़ रुपये हैं। बाराबंकी सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रूही अरशद ने नामांकन पत्र दाखिले के दौरान दिए शपथ पत्र में पति के साथ अपनी चल संपत्ति 76 लाख तो अचल संपत्ति 16 करोड़ 60 लाख रुपये बताई है। वहीं कुर्सी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला पटेल व इनके पति के पास चल संपत्ति 27 लाख रुपये तो अचल संपत्ति एक करोड़ 28 लाख रुपये बताई है। (संवाद)