फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

गृहमंत्री से पूछे सवालों के पत्र के बाद शुरू हुई मान मनौव्वल

Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
political
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के विधायक बैजनाथ रावत ने टिकट कटने के बाद गृहमंत्री को भेजे पत्र में 20 सवालों का जवाब मांगा था। राजनीतिक क्षेत्र में उनके पत्र को बगावत के नजरिए से देखा जा रहा था। अब उन्हें मनाने के लिए जिलाध्यक्ष व जिले की प्रभारी एक साथ उनके घर पहुंचकर काफी देर तक गुफ्तगू की। विधायक ने अपने पत्र में जिले से लेकर प्रदेश नेतृत्व पर बात न करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का पार्टी ने इस बार टिकट काट दिया है। सीटिंग विधायक का टिकट कटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। शांत रहने वाले विधायक ने उम्मीदवार की घोषणा के दसवें दिन गृहमंत्री अमित शाह को 20 सवालों का पत्र भेज हलचल मचा दी है। विधायक ने अपने पत्र में जिले से लेकर प्रदेश नेतृत्व पर बात न करने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद रविवार की शाम को पार्टी के जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने विधायक से मुलाकात की।
विज्ञापन

वहीं सोमवार सुबह बजे जिले की प्रभारी अर्चना मिश्रा ने उनके गांव भुलभुलिया पुरवा पहुंच विधायक से काफी देर तक बातचीत की। दोनों नेताओं में क्या बात हुई है इस बात का खुलासा भले न हो सका हो पर एक बात साफ हो गई है पार्टी इससे होने वाले नुकसान को रोकने की कवायद में जरूर जुट गई है। विधायक ने बताया कि टिकट काटने को लेकर पूछे गए सवालों का कोई जवाब अभी नहीं मिला है। कोई शर्त नहीं रखी है और पार्टी में ही रहकर ही आगे अपनी भूमिका का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed