{"_id":"6154bca98ebc3e0c16517b7e","slug":"political-barabanki-news-lko597872229","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिनट के भाषण में चुनावी एजेंडा सेट कर गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मिनट के भाषण में चुनावी एजेंडा सेट कर गए योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मिनट के भाषण में अपना पूरा चुनावी एजेंडा सेट कर गए। सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो कानून व्यवस्था, विकास से लेकर धार्मिक उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाने पर जोर देकर जता दिया कि आने वाला चुनाव इन्हीं तीन बिंदुओं पर प्रमुख रूप से होने वाला है।
उन्होंने यहां तक कहा कि बाराबंकी रामराज्य का द्वार है। लोधेश्वर की इस नगरी में अब पक्षपात नहीं होगा कि देवा का विकास हो और महादेवा का ना हो। कांवड़ियों पर अब लाठीचार्ज नहीं होता। वह गाजे-बाजे के साथ जाएं। प्रशासन उनका स्वागत करता है और सुरक्षा भी देेता है। यह इच्छा शक्ति साढ़े चार साल की सरकार ने होने दिया है।
बुधवार को जीआईसी ऑडीटोरियम में सीएम योगी विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद 25 मिनट धारा प्रवाह बोले। इनके बोलने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूरी भूमिका बनाई कहा कि ओजस्वी, तेजस्वी और किसी के सामने न झुकने वाला नेतृत्व प्रदेश को मिला है।
विज्ञापन
आज किसी की हैसियत नहीं कि स्कूटी और बाइक से जाने वाली बहन और बेटी को कोई छेड़ दे। गुंडे जेल में हैं या जमीन में दफन कर दिए गए हैं। सपा, बसपा राज में बिना रिश्वत के नौकरी नहीं मिलती थी। राज्य को लूटने वाला सपा का वंशवाद रहा है। आज योगी के राज में जहां गरीबों को सम्मान मिला है। वहीं सौ प्रतिशत योजनाओं का पैसा गरीबों के खातों में पड़ा है।
बीजेपी अध्यक्ष ने फिर से सरकार बनवाने की अपील की। इसके बाद सीएम योगी अपने भाषण की शुरुआत वंदेमातरम् से की तो शंखनाद और जयकारों से उनका स्वागत जनता ने किया। बाराबंकी को रामराज्य का द्वार बताते हुए कहा कि यहां का किसान अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से कृषि को नई ऊंचाई पर ले गया है।
केंद्र सरकार ने रामसरन वर्मा को इसके लिए पद्मश्री से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था व घर-घर विकास का वादा किया तो सपा शासनकाल में पक्षपात पूर्ण कार्यवाई की याद दिलाई। 25 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। या यूं कहा जाए कि वह पूरी तरह अपना चुनावी एजेंडा सेट कर रहे थे।
कार्यक्रम भले ही सरकारी रहा हो पर भाषण पूरी तरह से चुनावी रहा। सभी वक्ताओं का मुद्दा आने वाला चुनाव था। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान से लेकर राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, सांसद उपेंद्र रावत तक चुनाव को लेकर ही मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत रखने और दोबारा सरकार बनाने के लिए सीएम की जमकर सराहना करते रहे। (संवाद)