{"_id":"60e4a9778ebc3e9ea7053e8d","slug":"political-barabanki-news-lko585787240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा व सपा के होगा कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा व सपा के होगा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है। अब तक के सियासी समीकरणों को देखा जाए तो प्रमुखी के चुनाव में सतारुढ़ भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। हालांकि कई ब्लॉकों में एक ही दल का वर्चस्व होने से विपक्षी दलों को प्रत्याशी खोजे नहीं मिल रहे हैं।
ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। अपनी साख बचाने को लेकर डमी प्रत्याशी की तलाश भी जारी है। मगर, भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। जबकि सपा ने सात ब्लॉक में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है।
जिला पंचायत चुनाव के ठीक बाद ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर मंगलवार से जहां नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। वहीं आठ जुलाई को नामांकन होगा। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद मौसम के बढ़ते तापमान की तरह सियासी रंग भी चटख होने लगा है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए कई मायनों में खास है। जिला मुख्यालय स्थित 92 क्षेत्र पंचायत वाली बंकी ब्लॉक की बात करें तो यहां पर करीब दो दशक से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भी सपा के सदर विधायक के बेटे व भतीजे चुनावी मैदान में ताल ठोकने की तैयारी में हैं।
मगर, पार्टी ने अभी किसी को अधिकृत रूप से प्रत्याशी तय नहीं किया है। सौ बीडीसी वाली देवा ब्लॉक की बात करें तो यहां सपा की नीतू सिंह प्रमुख रहीं। मगर, इस बार भाजपा से जहां इश्वाक मौर्य व धर्मेंद्र यादव जमुवासी संभावित प्रत्याशियों की लाइन में हैं तो सपा से पूर्व जिला पंचायत अंजनी देवी मैदान में दिख रही है।
निंदूरा ब्लॉक में 114 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। यहां पर भाजपा से विजय शुक्ला प्रमुख थे। इस बार के चुनाव में सपा ने यहां से रामू गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि अनूप रावत भाजपा समर्थित बताकर मैदान में हैं। 112 क्षेत्र पंचायत वाले फतेहपुर ब्लॉक में पूर्व प्रमुख अनिल वर्मा व ओमप्रकाश भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में हैं।
111 बीडीसी सदस्य वाले सूरतगंज ब्लॉक में भाजपा का कब्जा था। मगर, इस बार भाजपा के संभावित लकी हरायण मैदान में हैं। वहीं सपा ने कौशल्या देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। रामनगर ब्लॉक में 90 बीडीसी हैं। यहां सपा का ब्लॉक प्रमुख था। मगर, इस बार सपा से पूर्व प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह राजन तो भाजपा से पूर्व प्रमुख संजय तिवारी के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
मसौली ब्लॉक प्रमुख पर भी सपा का कब्जा था। 97 क्षेत्र पंचायत सदस्य वाली इस सीट पर सपा से रईस आलम तो भाजपा से अंशू सिंह संभावित प्रत्याशी हैं। सपा के कब्जे वाली सिरौलीगौसपुर ब्लॉक का चुनाव काफी दिलचस्प दिख रहा है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की एक बहू पूर्व ब्लॉक प्रमुख चित्रा सिंह निर्दलीय तो दूसरी रेनू वर्मा सपा से मैदान में उतरती दिख रही हैं। वहीं भाजपा से सपना चौहान मैदान में हैं।
भाजपा के कब्जे वाली पूरे डलई ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में 66 बीडीसी हैं। यहां से भाजपा से रत्नेश सिंह मिंटू मैदान में हैं। वहीं भाजपा के कब्जे वाली 86 क्षेत्र पंचायत सदस्य वाले दरियाबाद ब्लॉक में आकाश पाण्डेय उर्फ विक्की भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। यहां पर विपक्षी पार्टी को कोई प्रत्याशी अभी मैदान में नहीं दिख रहा है।
भाजपा के कब्जे वाली बनीकोडर ब्लॉक में सपा ने पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा व भाजपा नेता जवाहर वर्मा मैदान में हैं। हैदरगढ़ ब्लॉक में 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सपा की कब्जे वाली इस सीट पर सपा ने पूर्व प्रमुख के करीबी जगदीश प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह के करीबी देशराज रावत मैदान में हैं। त्रिवेदीगंज सीट पर सपा का कब्जा था। इस बार जहां सपा से पूर्व प्रमुख सुनील सिंह की करीबी कांती देवी मैदान में हैं तो भाजपा से प्रधान अरुण शुक्ला की करीबी पूनम मैदान में है। सिद्धौर ब्लॉक में सपा से सीता देवी तो भाजपा से आरती रावत मैदान में हैं। हरख ब्लॉक से भाजपा से रवि रावत मैदान में अकेले दिख रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर आरओ व एआरओ नियुक्त
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ. आदर्श सिंह को बनाया गया है। वहीं रामनगर ब्लॉक में एसडीएम राजीव शुक्ला, सूरतगंज में पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी, फतेहपुर में एसडीएम पंकज सिंह, निंदूरा में डीपीओ प्रकाश कुमार, मसौली में एआईजी स्टांप ऋषिकेश पाण्डेय, बंकी में एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय, देवा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, हरख में डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा, दरियाबाद में एसडीएम जितेंद्र कटियार, बनीकोडर में जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी, पूरे डलई में बंदोबस्त अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, हैदरगढ़ में एसडीएम शालिनी प्रभाकर, त्रिवेदीगंज में बीएसए अजय कुमार सिंह, सिद्धौर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर, सिरौलीगौसपुर में एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा को एआरओ बनाया गया है।
पहले दिने बिके 35 नामांकन पत्र
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर पहले दिन आठ ब्लॉकों में 35 नामांकन पत्र बिके। इसमें सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में सात, मसौली में छह, त्रिवेदीगंज में पांच, सिद्धौर, देवा व बंकी में चार-चार हैदरगढ़ में तीन तो पूरे डलई ब्लॉक में दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसकी पुष्टि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने की।