फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police exhumed body buried as an unclaimed body and sent it for post-mortem In Barabanki

UP: पुलिस ने लावारिस के रूप में दफना दिया शव, अब कब्र से खोदनी पड़ी लाश; नाक-कान के साथ चेहरे का मांस था गायब

Sun, 29 Dec 2024 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 11:37 AM IST
सार

पुलिस ने लावारिस के रूप में एक शव दफना दिया था। अब उसे कब्र से खोदकर निकालना पड़ा। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नाक-कान के साथ चेहरे का मांस गायब था। 

विज्ञापन
police exhumed body buried as an unclaimed body and sent it for post-mortem In Barabanki
पुलिस जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लावारिस के रूप में दफनाए गए युवक के शव को कब्र से खोदा गया। अब इसका डॉक्टरों के पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसे लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों में आक्रोश है। पुलिस दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवासड़क व राजपुर गांव के बीच में 21 दिसंबर को सूखे नाले में युवक का शव मिला था। नाक व कान गायब था। वहीं चेहरे के एक हिस्से का मांस भी गायब था। रामसनेहीघाट पुलिस ने बताया था कि शव के पास मार्फीन की पुड़िया मिली थी। इससे युवक के नशेड़ी होने का अंदाजा लगाया था। 

विज्ञापन

गुमशुदा होने की बात लिखी थी

शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखने के बाद 25 दिसंबर को शव को लावारिस मान कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के ही कर्मचारी ने शुक्रवार को बाहर एक पोस्टर चस्पा देखा। इसमें शहर के भितरी पीरबटावन निवासी संतोष कुमार वाल्मीकि नामक युवक का फोटो व उसके गुमशुदा होने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में सौरभ गुदा था

कर्मचारी को याद आया कि दो दिन पहले जिस लावारिस शव का अंतिम संस्कार हुआ था, उसके हाथ में सौरभ गुदा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई तो कड़ियां जुड़ गई। क्योंकि भितरी पीरबटावन निवासी संतोष कुमार वाल्मीकि 16 दिसंबर से लापता था। 


कुछ ही देर में वाल्मीकि समुदाय के तमाम लोग कोतवाली पहुंच आक्रोश जताने लगे। इनका आरोप था कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करवा दिया। शुक्रवार देर शाम रामसनेहीघाट कोतवाली पहुंचे मृतक सौरभ के परिजनों ने कपड़ों से भी पहचान की। 

मामा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज

शनिवार को मृतक के मामा की तहरीर पर दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया गया। देर शाम पुलिस ने शव को पुलिस ने शहर के ही श्मशामघाट में कब्र से शव को खोदवाया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed