फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police

फरियादियों को दिखे सुनिश्चित कार्रवाई व पारदर्शी पुलिसिंग: अनुराग

Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
police
बाराबंकी। जिले के नए कप्तान अनुराग वत्स ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए। 45 मिनट की मुलाकात में एसपी ने अपने व सरकार के विजन को साफ किया। तो पुलिस के उद्देश्य को ही प्राथमिकता बताया। दो टूक उन्होंने कहा कि फरियादियों को सुनिश्चित कार्रवाई व पारदर्शी पुलिसिंग दिखे। चाहे कुछ भी हो कानून का सम्मान होगा।
विज्ञापन

अपना परिचय देने के बाद नवागत एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकताएं तो उसी दिन तय हो गई थीं जब पुलिस बनी थी। अपराध रोकें, कानून व्यवस्था बनी रहे, जनता की सुनवाई हो। यही पुलिस की सफलता व प्राथमिकता का उद्देश्य है। अमन चैन व कानून व्यवस्था के साथ अपराध न्यूनतम हो। अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई व यातायात सुगम हो, इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

पुलिस का व्यवहार मीडिया व आम जनता के बीच अच्छा हो। पुलिस का काम फरियादियों को दिखे कि पुलिस उनके लिए काम कर रही है। जिसको अन्य लोग भी महसूस करते ताकि पुलिस के प्रति आत्मविश्वास बढ़े। सरकार की नीतियां व मुख्यमंत्री का विजन सभी को न्याय व पुलिस की ईमानदार छवि होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस को बदलना होगा। वह सुधार का प्रयास करें। इसका फीडबैक लिया जाएगा। पहले सही व्यक्ति की एफआईआर हो इस पर भी जोर होगा। मार्फीन व पशु तस्करी को संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

जिले में 80वें एसपी के रूप में संभाला चार्ज
2013 बैच के आईपीएस अनुराग वत्स गाजियाबाद के मूल निवासी हैं। सोमवार को उन्होंने जिले के 80वें पुलिस कप्तान के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पत्रकारों को अपना परिचय देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी की शुरूआत ट्रेनिंग के रूप में सीओ गौतमबुद्धनगर से की। उसके बाद आगरा, सुल्तानपुर व लखनऊ में एसपी सिटी, कानपुर देहात व हरदोई में बतौर पुलिस अधीक्षक रहकर सेवा की। नौवीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद से बाराबंकी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed