फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   police

अब जिले के 11-11 थानों के प्रभारी होंगे इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर

Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
police
बाराबंकी। शासन के नए आदेश के बाद अब जिले में 11 थानों पर इंस्पेक्टर तो 11 थाने में सब इंस्पेक्टर बतौर प्रभारी तैनात किए जाएंगे। जबकि महिला थाने में भी मानक के अनुसार तैनाती होगी। इस आदेश के बाद थाना प्रभारी बनने के लिए दरोगाओं ने जुगाड़ लगाना भी शुरू कर दिया है। एसपी ने जल्द ही महकमे में फेरबदल के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में महिला थाने को मिलाकर कुल 23 थाना व कोतवाली हैं। विभाग से जारी पूर्व के मानक की बात करें सिर्फ तीन थानों सफदरगंज, कोठी व देवा में ही सब इंस्पेक्टर को तैनात किया जा सकता था और अन्य थानों पर इंस्पेक्टर की तैनाती होती थी। लेकिन शासन से बीते दिनों जब यह आदेश जारी हो गया कि जिलों में 50-50 प्रतिशत थानों में दरोगा व इंस्पेक्टर की तैनाती होगी तो यहां भी अब कई थानों में फेरबदल होने की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक जिलेे के छह थाने कोठी, दरियाबाद, लोनीकटरा, सुबेहा, जहांगीराबाद व बड्डूपुर में ही सिर्फ दरोगा बतौर थानाध्यक्ष तैनात हैं। जबकि अन्य जगहों पर इंस्पेक्टर प्रभारी हैं। लेकिन अब नए शासनादेश के तहत अन्य थानों पर भी दरोगाओं की तैनाती की जा सकेगी। इसके लिए अब दावेदारों ने भी तैनाती पाने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह थानेदारों की बढ़ी धुकधुकी
शासन के नए आदेश के बाद अब कार्य में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारियों की भी धुकधुकी बढ़ने लगी है। पूर्व में जिले से एसटीएफ ने कई ऐसे मामलों का खुलासा किया जिसका स्थानीय पुलिस को पता तक नहीं लग सका।
अब कप्तान के रडार पर वह सभी थानेदार हैं जो अपनी कुर्सी चलाने में फेल साबित हो रहे हैं। विभाग में फेरबदल होने की आशंका के बीच जहां कई को अपनी कुर्सी गवांनी पड़ेगी वहीं कई कुर्सी पाने के लिए लगाने वाली जुगत में कामयाब भी हो सकते हैं।

कार्य क्षमता के अनुरूप मिलेगी तैनाती
शासन से जो भी निर्देश जारी किए गए हैं उसी के तहत थानों में दरोगा व इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी। थाने का प्रभार कार्य कुशलता के आधार पर दिया जाएगा। जो भी थाना प्रभारी सही तरीके से काम नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed