फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pm aawas

7500 लाभार्थियों को जल्द मिलेगा पीएम आवास का तोहफा

Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
pm aawas
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 7500 पात्रों को जल्द ही आवास का तोहफा मिलने वाला है। विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे आवेदकों की सूची स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति शासन से मिलने के साथ ही पात्रों के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभाग का कहना है कि राशि मिलते ही आवासों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ पाने के लिए जिले भर से करीब 19 हजार लोगों ने आवेदन किया था। पहले चरण में कराई गई जांच और सत्यापन के बाद 7500 आवेदक पात्र पाए गए। डूडा विभाग ने तहसीलों से आई जांच रिपोर्ट के बाद ऐसे पात्रों की डीपीआर तैयार की और स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि शासन स्तर से बहुत जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और इसके बाद पात्रों को पहली किस्त का पैसा भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। राशि मिलते ही आवासों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर में पात्रों को पीएम आवास का तोहफा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि विभागीय अधिकारी भी इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। वह भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। क्योंकि आवेदन के काफी समय बाद भी पात्रों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मगर शासन से मिले निर्देशों और सत्यापित सूची भेजे जाने के बाद पात्रों को पीएम आवास का लाभ मिलने रास्ता साफ हो गया है। (संवाद)
कहां कितने हैं पात्र
देवा में 111, फतेहपुर में 599, हैदरगढ़ 131, रामसनेहीघाट में 1116, सतरिख में 151, सुबेहा में 464, जैदपुर में 520, दरियाबाद में 786, टिकैतनगर में 618, बंकी में 716, बेलहरा में 910, नवाबगंज में 900, सिद्धौर में 229 और रामनगर में 60 पात्र ऐसे हैं जिनकी सूची शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई हैं।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक करीब 15 हजार पात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 7500 पात्रों की सूची और शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इनके खाते में शासन स्तर से पहली किस्त का पैसा भेज दिया जाएगा। इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क भी किया जा रहा है।
-सौरभ त्रिपाठी, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed