{"_id":"5a9445194f1c1b187e8b8696","slug":"physically-challenged-kids-get-instruments","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों को मिले उपकरण तो खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों को मिले उपकरण तो खिले चेहरे
Amarujala Bureau
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां और पिता की उंगली पकड़कर पहुंचे निशक्त बच्चों को उपस्कर व उपकरण मिले तो चेहरे पर एक गजब सी मुस्कान दिखी। निशक्त बच्चे मुख्य अतिथि को थैक्यू कहने से नहीं चूके। कुछ ऐसा ही दृश्य सोमवार को शहर के बडेल स्थित बीआरसी केंद्र पर आयोजित उपस्कर व उपकरण वितरण कार्यक्रम में देखने को मिला।
विज्ञापन
सर्व शक्षा अभियान (समेकित शिक्षा)के तहत एक संस्था के सहयोग से साढ़े चार सौ निशक्त बच्चों को उपस्कर व उपकरण वितरित किए गए। जिले के ब्लॉक के निशक्त बच्चों को चिन्हांकन नवम्बर व दिसम्बर माह में आयोजित मेजरमेंट कैम्प लगाकर किया गया था। शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने उपकरण दिए।
विज्ञापन
एक सौ बड़ी व्हील चेयर, 26 छोटी व्हील चेयर, 10 सीपी चेयर, 21 कैलीपर, 80 श्रवण यंत्र, 80 एम आर किट,15 ब्रेल किट व 10 बच्चों को रोलेटर सौंपे गए। साढ़े दस लाख रुपये कीमत के उपकरण निशक्त बच्चों ुको सर्व शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, बीईओ बंकी शिव सिंह व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जाससवाल के संयोजन में संस्था के कानपुर दफ्तर से भी सहयोग मिला। इस मौके पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, बीईओ, जिला समन्वय आदि मौजूद थे। बीएसए पीएन सिंह ने सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की।
विज्ञापन