फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pharmacist murder case: Panic in village, case filed against 10

फार्मासिस्ट हत्याकांड : गांव में दहशत, 10 पर मुकदमा

Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist murder case: Panic in village, case filed against 10
डडियामऊ गांव निवासी सत्येंद्र कुमार की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।  -संवाद
बाराबंकी। मसौली के मलौली गांव में मंगलवार आधी रात फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार की लाठियों से पीटकर हुई हत्या से गांव में दहशत है। हमलावरों ने सत्येंद्र को बचाने आए दिव्यांग युवक को भी गंभीर चोट पहुंचाई। पिता की तहरीर पर सत्येंद्र के चार चचेरे भाइयों व एक नर्स समेत 10 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए नौ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मसौली के डडियामऊ गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (23) फार्मासिस्ट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष से मलौली गांव में मेडिकल स्टोर एंड फार्मा नाम से क्लीनिक चला रहे थे। मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोग मरीज बनकर पहुंचे और शटर खुलवाते ही अचानक लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सत्येंद्र भागे लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। उस दौरान पास में मौजूद दिव्यांग विवेक नाग ने सत्येंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी कई लाठियां मार दीं और भाग गए। रात में ही पुलिस ने खून से लथपथ सत्येंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पिता गंगाप्रसाद ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र का अपने चचेरे भाइयों से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। कुछ माह पूर्व उनके ढाई लाख रुपये के यूकलिप्टस के पेड़ विपक्षियों ने जबरन कटवा लिए थे। मना करने पर अर्पित ने जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके अलावा सत्येंद्र की क्लीनिक में कुछ दिन काम करने वाली नर्स नायरा ने मलौली में ही अलग से अपना अस्पताल खोल लिया था। पुलिस ने सत्येंद्र के चचेरे भाई लालबहादुर, नंद किशोर, संतलाल और राजेंद्र प्रसाद तथा उनके पुत्र अर्पित, विनय और प्रदम के साथ सत्येंद्र की क्लीनिक में काम कर चुकी कथित नर्स नायरा और उसके करीबी आकाश यादव व विवेक यादव पर हत्या का केस दर्ज किया है।


एसएचओ मसाैली सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed