फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Perturbations at polling places

मतदेय स्थलों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Mon, 05 Oct 2015 11:52 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Mon, 05 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों बंकी, देवा, हरख और मसौली में 9 अक्तूबर को होगा। इसके लिए करीब 358 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरख ब्लॉक में भगवानपुर मतदान केंद्र पर लगी खिड़कियां टूटी पड़ी हैं।  मोहमदाबाद मतदान केंद्र पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। नानमऊ मतदान केंद्र पर लगा दरवाजा टूटा पड़ा है। वहीं बड़ापुरा मतदान केंद्र पर भी बिजली की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


मसौली में धरौली मजरे जमालपुर मतदान केंद्रों को जाने वाला रास्ता बदहाल है। यहां के लोगों का कहना है कि इसकी कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। जिससे लोकसभा चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी मतदाताओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


पैदल चलना भी मुश्किल
हैदरगढ़ क्षेत्र मेें चकौरा, मोइनुद्दीन सरायं, रेहुरा, आलापुर, मुस्तफाबाद ऐसे मतदान केंद्र हैं जो सुबेहा चकौरा मार्ग पर पड़ते हैं। ये मार्ग करीब डेढ़ साल से बदहाल है इस मार्ग दुपहिया और चौपहिया वाहन से तो दूर पैदल चलना मुश्किल है। इसके अलावा मिर्चिया बेडहरी मतदान केंद्र पर बिजली नहीं है। रेहुरा मतदान केंद्र के पास करीब डेढ़ साल पहले बिजली का तार टूट गया था जो आज भी टूटा पड़ा है। रोली मतदान केंद्र पर लगा हैंडपंप डेढ़ साल से खराब पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़ पांच लाख मतदाता हैं पहले चरण में
पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों के लिए 271 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। 5 लाख 35 हजार 617 मतदाता 9 अक्टूबर को इनके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं क्षेत्र पंचायत के 375 पदों के लिए 2045 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। उम्मीदवार दिन रात एक किए हुए हैं। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।


मतदान केंद्रों पर जो अभी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें दूर करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। मतदान के दिन इन केेंद्रों पर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं दिखेगी। यहां तक यदि प्रसाधन नहीं है तो अस्थाई प्रसाधन भी बनाए जाएंगे। यदि प्रकाश की व्यवस्था नहीं है तो वह भी कराई जाएगी।
-हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed