{"_id":"6a5544f75436722e5904f5e1","slug":"patients-sat-on-the-floor-had-to-wait-hours-for-treatment-barabanki-news-c-315-1-slko1014-174035-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फर्श पर बैठे मरीज, इलाज के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फर्श पर बैठे मरीज, इलाज के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
Tue, 14 Jul 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल से अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो रही है। सोमवार को कई मरीज फर्श पर बैठे इंतजार करते नजर आए। वहीं परचा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों को कतारें लगी रही है। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार और पेटदर्द के मरीज ज्यादा रहे। भीड़ अधिक होने की वजह से कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट गए।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 1829 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 339, पेट दर्द के 219, बदन दर्द के 312, हड्डी रोग के 375, त्वचा रोग के 422 मरीज देख गए। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि शांति देवी, सीमा, मीना जीने की सीढि़याें पर बैठी हुई थी। पूछने पर बताया कि बुखार आ रहा है। डॉक्टर को दिखाना है। लाइन काफी लंबी है।
इसलिए यहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फर्श पर राजकुमार और मैनावती बैठी हुई थी। बताया कि करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, तब जाकर डॉक्टर को दिखा पाए और दवा मिल सकी है। काफी देर तक खड़े रहना पड़ा, इसलिए बैठ गए हैं। रामधनी डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे हुए थे।
विज्ञापन
बताया कि सवा घंटा हो गया है, अभी तक नंबर नहीं आया। कौशल्या ने बताया कि एक घंटे से दवा काउंटर पर खड़ी हूं। लाइन लंबी है। वहीं केशव, कामिल, फैजान, रोहित बिना जांच कराए ही लौट गए। लैब के कर्मियों ने समय समाप्त होने की बात कहकर इन लोगों को वापस कर दिया।
कब शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की जांच
अल्ट्रासाउंड कक्ष में सोमवार को भी ताला लगा था। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी तो मरीजों ने पूछ लिया कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा कब तक शुरू होगी। इस पर डॉक्टर कोई जवाब नहीं दे पाए। वहीं नई एक्सरे मशीन भी अभी तक नहीं लगाई जा सकी है।
वर्जन
मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से संक्रामक के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास रहता है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
डॉ. जेपी मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल