{"_id":"a9c18fc6a1e4ca8c869e6621cb8f45a6","slug":"patient-s-condition-deteriorates-in-chc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में मरीज की हालात बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में मरीज की हालात बिगड़ी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने व गलत इंजेक्शन लगा देने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
टिकैतनगर क्षेत्र में कोठरी गौरिया निवासी अयोध्या के कान में दर्द होने पर मंगलवार को पुत्र मुकेश उपचार के लिए सीएचसी टिकैतनगर ले गया। मुकेश का कहना है कि हसौर निवासी संदीप वहां पहले से भर्ती था।
चिकित्सक ने देखा और इंजेक्शन लगाने की बात फार्मासिस्ट सियाराम से कही। दूसरे मरीज संदीप को को दूसरा इंजेक्शन लगाने का निर्देश दिया। आरोप है कि फार्मासिस्ट ने अयोध्या को गलत इंजेक्शन लगा दिया।
जिससे कुछ देर बाद वह बेहोश होकर बेड से गिर गए और तड़पने लगे। यह देख वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ में हड़कंप मच गया। कर्मचारी मोबाइल बंद कर सीएचसी से चले गए।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि हालत बिगड़ती देख पीड़ित को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार का कहना है कि सीएचसी टिकैतनगर का पूरा प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।