फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Passenger trains will resume operations

Barabanki News: पैसेंजर ट्रेन फिर से शुरू होगी

Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains will resume operations
बाराबंकी। कोरोना काल में बंद हुई नकहा जंगल-डालीगंज लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। रेलवे ने इसे बढ़नी–गोंडा–बुढ़वल, बिंदौरा, बाराबंकी मार्ग से चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ट्रेन के संचालन से बुढ़वल और आसपास के यात्रियों को लखनऊ-गोरखपुर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने इस ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों से पत्राचार किया था। पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। संचालन शुरू करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसएलआर और जनरल श्रेणी शामिल होगी। गोंडा, बुढ़वल और बाराबंकी समेत कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। यह ट्रेन सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती के यात्रियों को लाभ देगी। इससे उन्हें कम किराए में यात्रा का बेहतर विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित समय सारिणी
प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से रात 11:30 बजे चलेगी। यह सुबह 05:42 बजे गोंडा जंक्शन और 06:58 बजे बुढ़वल पहुंचेगी। इसके बाद 8:20 बजे बाराबंकी और 09:25 बजे डालीगंज (लखनऊ) पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज से शाम 05:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह शाम 06:58 बजे बुढ़वल व रात 09:26 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 04:45 बजे यह नकहा जंगल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed